जर्मनी के अलावा जर्मन भाषा बोलने वाले देश

जर्मनी के अलावा जर्मन भाषा बोलने वाले देश

जर्मनी के अलावा जर्मन भाषा बोलने वाले देश

जर्मनी के अलावा जर्मन भाषा बोलने वाले देश 

 

र्मन भाषा केवल जर्मनी देश की भाषा नहीं है। क्योंकि हम अन्य जर्मन भाषा बोलने वाले देशों को भी देख सकते हैं। जहां जर्मन 105 मिलियन से अधिक मूल जर्मन भाषियों के साथ दुनिया में शीर्ष 10 सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 80 मिलियन लोग, जो जर्मनी के निवासी नहीं है। वे भी जर्मन भाषा को अपनी दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं।

जर्मन छः देशों की आधिकारिक भाषा है जिनमे ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी, लिख्टेंश्टाइन, लक्जमबर्ग और स्विट्जरलैंड शामिल है। यूरोपीय संघ की 16% से अधिक आबादी जर्मन बोलती है। इसके अलावा, फ्रांस, इटली, डेनमार्क, पोलैंड, रूस, रोमानिया और कुछ अन्य देशों में जर्मन को आधिकारिक और कम संख्या में बोलने वाले रहते है। यूरोप से दूर दक्षिण अफ़्रीका, नामीबिया और कज़ाकिस्तान में भी जर्मन बोलते हैं। 20वीं सदी की शुरुआत में जर्मन लोगों के बाहर जाने के चलते इसका विस्तार ब्राजील, संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको, नॉर्वे और ऑस्ट्रेलिया में भी हो गया हैं। रूस, कजाकिस्तान, लैटिन अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अर्जेंटीना, ब्राजील, रोमानिया, चेक गणराज्य, चिली, पैराग्वे और हंगरी में भी जर्मन भाषा बोली जाती हैं।

 

ऑस्ट्रियाऑस्ट्रिया की कुल आबादी में से लगभग 93% से अधिक लोग जर्मन भाषा बोलते है।

लिकटेंस्टीन: लिकटेंस्टीन की कुल आबादी में से लगभग 85% लोग जर्मन बोलते हैं।

लक्ज़मबर्ग: लक्ज़मबर्ग की कील आबादी में से लगभग 68% लोग जर्मन बोलते है।

स्विट्ज़रलैंड: स्विट्ज़रलैंड की कुल आबादी में से लगभग 70% लोग जर्मन भाषा बोलते है।

बेल्जियमबेल्जियम की कुल आबादी में से लगभग 23% लोग जर्मन भाषा बोलते है।